बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के बांडिया में महिला ने सास, ससुर समेत रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप लगाया
सीबीगंज थाना क्षेत्र के बांडिया में महिला ने सास ससुर समेत रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में महिला बुरी तरह घायल हो गई। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।