बरेली: कटरा चांद खां में दबंगों ने शराब के नशे में एक युवक के साथ की मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खा में दबंगों ने शराब के नशे में युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस में पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। उसका कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।