पूर्णिया शहर में रामनवमी जुलूस को लेकर रात 12:30 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, कई रूट डायवर्ट
Purnea East, Purnia | Mar 28, 2026
पूर्णिया शहर में रामनवमी को लेकर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 8 बजे से रात 12:30 बजे तक शहरी क्षेत्र में सभी भारी और व्यावसायिक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। जगह-जगह डायवर्जन और नो-एंट्री लागू की गई है, ताकि शोभायात्रा बिना बाधा के सम्पन्न हो सके