पटना ग्रामीण: 26000 वेतन और 14 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने अदालतगंज से समाहरणालय तक प्रदर्शन किया
सोमवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब आशा संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने 26000 वेतन समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर अदालत lगंज से समाहरणालय तक विरोध प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने अपील की की सरकार उनकी मांग को पूरा करें। इस दौरान उन्होंने अपना ज्ञापन अपर समाहर्ता को सौंपा।