बारियातू एन एच 22 से फुलसू जाने वाली ग्रामीण पक्की सड़क मार्ग स्थित रूद और कर्मा मोड़ के बीच सड़क किनारे वन विभाग द्वारा काटे गए ट्रेंच में प्लास्टिक बोरे में बन्द एक युवती का शव रविवार कि दोपहर 1 बजे बारियातू थाना पुलिस ने बरामद किया। बरामद शव की पहचान लव इन रिलेशन के साथ थाना क्षेत्र के लोदमदाग निवासी संतोष उरांव के साथ रह रही पत्नी मोनिका कुमारी के रूप हुई।