सांगानेर: जयपुर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक 20 फीट हवा में उछलकर गिरा, अस्पताल में इलाज जारी
जयपुर के नारायण विहार थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक बाइक सहित उछलकर 20 फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद ड्राइवर कुछ दूरी पर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना के बाद नारायण विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर उसका उपचार जारी है।