दुधि: चोपन में सवारियों से भरा ऑटो पलटा, एक दर्जन लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
चोपन थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।चोपन थाना क्षेत्र के कनच गांव में क्षमता से अधिक सवारियां लेकर जा रहा ऑटो अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया।