राजस्थान के थार क्षेत्र में वर्षा जल संग्रहण के पारंपरिक और जीवनदायी साधन ‘टांके’ अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बन गए हैं। बायतु विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने बुधवार शाम 5:00 बजे एक वीडियो संदेश जारी कर राज्य सरकार द्वारा टांकों को नरेगा कार्यों से हटाने के आदेश को ‘क्रूर, जनविरोधी और अस्वीकार्य’ करार दिया।