बालाघाट: बस उतरते ही तेज तेज आंधी में पेड़ गिरने से छात्रा की मौत, ईलाज कराने नागपुर से लौट आई थी
बालाघाट जिले के चरेगांव में शुक्रवार शाम आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्रा रुचि पिता नरेश पंचतिलक की मौत हो गई। रुचि अपने माता-पिता के साथ नागपुर से इलाज कराकर गांव लौटी थी। जानकारी के अनुसार, बस से उतरने के बाद रुचि अपने घर की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान तेज हवा के कारण एक पलाश का पेड़ उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से