हाथरस: गांव महौ में दबंगों ने एक घर में रह रहे परिवार पर जमकर किया पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव महौ मे दबंगों ने छत पर चढ़कर एक घर मे रह रहे परिवार के ऊपर जमकर पथराव कर दिया। डरे सहमे परिवार के लोगों ने दबंगों द्वारा किए गए पथराव का वीडियो बना लिया। पथराव की सूचना पर डायल 112 पुलिस व इलाका पुलिस मौके पर गांव पहुंच गई। पुलिस को आता देख पथराव करनेवाले दबंग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।