पुलिस लाइन के पास एक पुलिसकर्मी की आपराधिक हरकत ने खाकी की छवि को शर्मसार कर दिया है। एक स्थानीय दुकानदार की शिकायत पर मालखाना सिपाही श्याम शुक्ला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सिपाही ने शराब के नशे में धुत होकर दुकान पर गाली-गलौज, मारपीट और असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से व्यापारियों में आक्रोश है।