मोकामा: पचमहला थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास मामले में 11 अभियुक्त गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Oct 5, 2025 पचमहला थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान के दौरान सभी आरोपियों को विभिन्न स्थानों से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी अभियुक्तों को रविवार की दोपहर 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।