चंदौसी: गांव गुड़गांव में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, चार मवेशी जलने से पशुपालक को लाखों का हुआ नुकसान
संभल जनपद के थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गुड़गांव में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रिपाल से बनी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस घटना में चार मवेशी झुलस गए और लाखों रुपये का नुकसान हुआ। मवेशी पालक दानवीर सिंह ने बताया कि आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत