कहरा: बिहरा थाना क्षेत्र के मनहरा पुल पर दो बाइकों की टक्कर, दोनों चालक घायल, अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Nov 25, 2024 बिहरा थाना क्षेत्र के मनहरा पुल समीप दो बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर मे दोनों बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने जिस घटना की जानकारी पुलिस को दिया तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंच दोनों जख्मी बाइक चालक को रविवार देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया है। दोनों जख्मी बाइक चालक का नाम अमरजीत कुमार और गोविंद कुमार बताया जा रहा है।