मैहर: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस मैहर हुई सख्त, 13 वाहन चालकों के काटे चालान
मैहर। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस मैहर ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को बाईपास मार्ग पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान 13 वाहन चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही को दिया गया अंजाम।