कलेर: कामता गांव में मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में 11 लोग जख्मी
Kaler, Arwal | Jan 28, 2024 कामता गांव में मछली पकड़ने को लेकर दो गुटों में मारपीट की घटना में कुल 11 लोग जख्मी हो गए ।जिनका इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायल में कई महिलाएं भी शामिल है ।बताया जाता है कि कामता गांव में मछली पकड़ने को लेकर राज्य सरकार के द्वारा निविदा निकाली गई थी। इसी निविदा के आलोक में मछली पकड़ा जा रहा था तभी दो घूट आपस में भिड़ गए।