बिश्रामपुर: महाशिवरात्रि पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने सबौना शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सबौना स्थित शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने मंदिर पहुंचकर देवों के देव भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।विधायक ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, विश्वास