बांसवाड़ा: शहर के गांधी मूर्ति स्थित राजपूत छात्रावास में महिलाओं ने पीपल के वृक्ष का पूजन कर मनाया दशा माता का पर्व
दशामाता पर्व बांसवाड़ा जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर पीपल के वृक्ष की पूजा-अर्चना की। शहर के गांधी मूर्ति स्थित राजपूत छात्रावास, मोहन कॉलोनी, भादवा माता, बाहुबली कॉलोनी, खादूं कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार दोपहर 2:30 बजे महिलाओं ने पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की।