बांसवाड़ा: कुपड़ा में अयोध्या से पैदल यात्रा कर लौटे कांतिलाल पंड्या और प्रकाश कलाल का ग्रामीणों ने किया स्वागत
शहर के नजदीक कुपड़ा निवासी कांतिलाल पंड्या और उनके साथी पकाश कलाल दोने अपने गांव से पैदल अयोध्या पहुंच कर भगवान श्री रामजी के दर्शन कर 45 दिवसीय अपनी यात्रा पूर्ण कर वापस कुपड़ा गांव पहुंचे। रविवार शाम 4 बजे कुपड़ा मे पहुंचने पर आसपास क्षेत्र सहित बड़ी संख्या मे सर्व समाज के सैकड़ो ग्रामीणों दोनों का ढ़ोल और गाजे -बाजे के साथ भव्य स्वागत गांव मे जुलस निकाला गया।