मांझी: टायर फटने से मजदूरों से भरी पिकअप पलटी , तेरह घायल ,10 की हालत गंभीर
Manjhi, Saran | Jun 9, 2026 छपरा सिवान मुख्य मार्ग स्थित एन एच 531 पर मंगलवार की अहले सुबह करीब 5:30 बजे बेलदारी लाइन होटल के समीप मजदूरों से भरी एक पिकअप का टायर फट जाने से बड़ा हादसा हो गया। टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई दुर्घटना में पिकअप पर सवार 13 मजदूर घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाल और राहत कार्ड शुरू किया।