भानपुरासिख समुदाय के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी एवं बाबा जोरावर सिंह जी के बलिदान दिवस (वीर बाल दिवस) के अवसर पर शासकीय सांदीपनी (सीएम राइज) विद्यालय, भानपुरा में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रेरणादायक जीवन प्रकाश डाला।