बीकानेर: CMHO डॉक्टर पुखराज साद ने CHC देशनोक का औचक निरीक्षण किया, सफाई व्यवस्था सुधारने और आईपीडी डिलीवरी बढ़ाने के दिए निर्देश
जिले के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साद ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देशनोक का औचिक निरीक्षण कर सेवाओं का जमीनी हाल को जाना। उन्होंने अस्पताल प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र निर्वाण और डॉक्टर कपिल सारस्वत के साथ लेबर रूम,वार्ड,ओपीडी,टीकाकरण कक्ष,दवा स्टोर, डीडीसी ओर वेटिंग एरिया सहित अस्पताल के समस्त परिषद का गहन निरीक्षण किया।