बीकानेर: चोपड़ा बाड़ी स्थित मकान में पड़ोसी के झूठे आरोप से व्यक्ति ने की आत्महत्या, मामला आज दर्ज
बीकानेर चौपड़ा बाड़ी निवासी 50 वर्षिय मुन्नालाल ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली मुन्नालाल के पुत्र करण गहलोत ने गंगा शहर थाने में मामला दर्ज कर बताया की 15 जनवरी को उसके पिता ने पड़ोसी के झूठे आरोप से आहत हो कर आत्महत्या कर ली करण गहलोत ने पुलिस को जानकारी दी की मेरे पिता मजदूरी का काम करते थे ।