बीकानेर: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में राहुल गांधी के बयान की निंदा की, कहा- यह देश को बांटने की साजिश जैसा है
उन्होंने राहुल गांधी के बयान को गैर- जिम्मेदाराना और देश की एकता को नुकसान पहुंचाने वाला बताया। मेघवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे अहम पद पर रहते हुए इस तरह का बयान देना समझ से परे है। यह केवल राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि देश को बांटने की साजिश जैसा लगता है। उन्होंने राहुल गांधी को परिपक्वता दिखाने की नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की बयानबाजी से बचना।