कलान: जलालाबाद रेंज में वन महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर जनपदभर में हरित उत्सव, वृक्षारोपण के साथ वितरित किए गए आम के पौधे
शाहजहांपुर के जलालाबाद रेंज के रेंजर विशाल रावत निर्देशन में वन महोत्सव (1 से 7 जुलाई) के चतुर्थ दिवस पर जनपद के विभिन्न वन क्षेत्रों एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण, जनजागरूकता कार्यक्रम तथा आम भण्डारा के अंतर्गत आम के पौधों का वितरण किया गया।