मोहनिया: टिकरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत
Mohania, Kaimur | Dec 26, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के टिकरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया है।