मोहनिया: बहुआरा गांव में चापाकल का पाइप निकालते समय हाई वोल्टेज तार से सटने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
Mohania, Kaimur | Dec 26, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में खराब पड़े चापाकल का पाइप निकालने के दौरान 11000 वोल्टेज तार से सटा जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए । सभी घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।