मोहनिया: डीहरी से बालू लोड कर बनारस जा रहे ट्रक चालक ने बताया, आकोढी डायवर्शन पर लग रहा है भीषण जाम, एनएचआई के कर्मी नहीं दिखते
Mohania, Kaimur | Dec 25, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढी गांव के पास बने डायवर्शन पर पिछले पांच दिनों से भीषण जाम लग रहा है। जाम में कई ट्रक चालक ट्रक लेकर फस जा रहे हैं। ट्रक चालकों के गुल्ले भी टूट जा रहे हैं जिससे जाम की स्थिति भयावह हो जा रही है। जाम छुड़ाने के लिए एनएचएआई के कर्मी भी दिखाई नहीं दिए।