सगड़ी: आराजी देवारा करखिया कंपोजिट विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, महत्वपूर्ण अभिलेख जलकर हुए राख
Sagri, Azamgarh | Jun 25, 2026 आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित आराजी देवारा करखिया कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया। आग लगने की इस घटना में विद्यालय की आलमारी में रखे लगभग 80 प्रतिशत रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख जलकर राख हो गए। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक कृपाशंकर पटेल ने रौनापार थाने पर लिखित तहरीर दिया।