गरौठा: गरौठा क्षेत्र में मानसून की दमदार एंट्री, तेज आंधी-बारिश से मौसम बदला; गर्मी से मिली बड़ी राहत
गरौठा क्षेत्र में गुरुवार शाम मानसून ने जोरदार दस्तक दी। तेज आंधी, गरज-चमक और झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मऊरानीपुर क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई, जिससे कई जगह जलभराव हो गया। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे, क्योंकि बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए लाभदायक माना जा रहा है।