झालरापाटन: मैठून टोल नाके के समीप ट्रोले ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मारी, ट्रैक्टर चालक की हुई मौत
झालावाड़ के मैठून टोल नाके के समीप एक तेज रफ्तार ट्रॉली ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक धनराज मीणा पुत्र देवलाल मीणा निवासी टेवची कला की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शनिवार सुबह 5 बजे बताया कि शव मोर्चरी में रखवा कर मामले की सूचना आगे की कार्रवाई के लिए अकलेरा थाना पुलिस को दी गई है।