इटकी: रांची-गुमला हाईवे पर रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार जिंदगियां बाल-बाल बचीं
Itki, Ranchi | Apr 15, 2026 इटकी में बड़ा सड़क हादसा! रांची-गुमला हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया। गनीमत रही कि हादसे में जान का नुकसान नहीं हुआ।