बिहारीगंज: बभनगामा में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा गांव
बभनगामा में रामनवमी के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी अगुवाई अध्यक्ष वरुण “बाबा” ने की।शोभायात्रा का शुभारंभ स्वेत कमल उर्फ बोआ जी ने फीता काटकर किया।हनुमान मंदिर से निकली यह यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करती रही। इस दौरान “जय श्री राम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा और महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।