पटेरा: ग्राम तिगरा में शौच के लिए गए युवक को सांप ने काटा,इलाज जारी
Patera, Damoh | Jun 12, 2026 ग्राम तिगरा में शुक्रवार दोपहर 3 बजे करीब एक युवक को जहरीले सांप ने काट लेने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार सीताराम पिता रामसहाय प्रजापति, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिगरा दोपहर शौच के लिए खेत की ओर गया था कि इस दौरान एक जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन तत्काल युवक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।