सांगानेर: जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार पलटी,हादसे में एक युवक की हुई मौत,गाड़ी में शराब की बोतलें और नए नोट मिले
जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। कार में सवार दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस को कार के अंदर से शराब की बोतलें और बड़ी संख्या में नए नोट भी मिले हैं। विश्वकर्मा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।