बरवाडीह: मोहर्रम पर बरवाडीह में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, ‘या हुसैन’ के नारों से गूंजा क्षेत्र
बरवाडीह (लातेहार)। मोहर्रम पर्व पर शुक्रवार को बरवाडीह प्रखंड में आस्था और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। विभिन्न मोहल्लों व गांवों से पारंपरिक ताजिया और अखाड़े निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और ‘या अली’ व ‘या हुसैन’ के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। अखाड़ा कलाकारों ने लाठी, तलवार व पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह ताजियों का स्वागत किया गया। सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा और पुलिस बल की तैनाती की गई। शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न हुआ।