गैरतगंज: सांदिपनी स्कूल गैरतगंज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास
रविवार सुबह 6:00 बजे से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर सांदिपनी स्कूल गैरतगंज में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, शिक्षकों एवं स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर