बाढ़: रामनवमी से एक दिन पहले बाढ़ में निकली शोभा यात्रा, पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह रहे मुख्य अतिथि
Barh, Patna | Mar 26, 2026 गुरुवार को बाढ़ में रामनवमी के एक दिन पूर्व लगभग 2 बजे रामनवमी शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस शोभायात्रा में बैंड बाजे, हाथी, घोड़े, ऊंट एवं रथ सहित भव्य झांकियां निकाली गई। शोभा यात्रा में झांकियां को बनाने के लिए बंगाल से कलाकार मंगाए गए थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के कैसरगंज के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पहुंचे।