अजीतमल: गांधी नगर मोहल्ले में झूला बनाने की कोशिश में मासूम की गई जान, गले में रस्सी फंसने से हुआ हादसा
अजीतमल कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में झूला बनाने की कोशिश कर रहे नौ वर्षीय बालक की गले में रस्सी फंसने से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मूल रूप से गोपालपुर निवासी पवन कुमार दुबे हाईवे किनारे गांधीनगर में परिवार के साथ रहते हैं और बिजलीघर के पास दुकान चला