उतरौला: ब्लॉक प्रमुख श्री दत्त गंज हेमंत जायसवाल ने राजापुर भरिया में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया
19 जनवरी रविवार दोपहर 2:00 बजे श्री दत्तगंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने राजापुर भार्या में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिला अध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक ने कहा कि प्रतिवर्ष गरीबों को संघ की तरफ से कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जाता है इस अवसर पर राजमणि मिश्रा,अभिषेक गुप्ता व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।