घंसौर: 15–20 दिनों से अधूरा पड़ा नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 7 के रहवासी परेशान
Ghansaur, Seoni | Jun 26, 2026 15–20 दिनों से अधूरा पड़ा नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 7 के रहवासी परेशान घंसौर। ग्राम पंचायत घंसौर के वार्ड क्रमांक 7 में विनय शास्त्री के घर के सामने एलएनटी कंपनी द्वारा पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 15–20 दिन पहले नाली और सड़क को खोदा गया था। लेकिन आज दिन शुक्रवार, 26 जून 2026 तक न तो पाइपलाइन बिछाई गई है और न ही नाली का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।