कानपुर: पनकी में जर्जर सड़क पर पलटा ऑटो, घायल चालक की उपचार के दौरान हुई मौत
पनकी के रतनपुर कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय ऑटो चालक अनिल कुमार घर से ऑटो लेकर निकले थे और कुछ ही दूरी पर ऑटो जर्जर सड़क की वजह से पलट गया था। भाई नवीन प्रकाश ने रविवार सुबह 10:00 बजे बताया घायल ऑटो चालक अनिल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। थाना प्रभारी का कहना है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।