छतरपुर नगर: छतरपुर में अनूठी पहल: जिला न्यायालय के न्यायाधीश अब सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाएंगे
शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे छतरपुर जिला न्यायालय के न्यायाधीशों ने पर्यावरण संरक्षण, बेहतर स्वास्थ्य और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। अवकाश अवधि के दौरान उपलब्ध न्यायाधीश अपने घरों से साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील से प्रेरित होकर यह कदम उठाया गया है।