टेहरोली: कुलुआ के पास बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर घायल हुआ, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश की सीमा के बीच आज शुक्रवार को शाम 5 बजे एक बाईक सवार व्यक्ति तेज रफ्तार में होने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया जिसे राहगीरों ने उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाड़ी भेजा दिया गया है मौके पर बाईक को भी हटा कर आवागमन सुचारू हो गया है