इटावा: गांव पटियन के पास दो बाइकों की भिड़त में दो युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Etawah, Etawah | Jun 22, 2026 जनपद इटावा थाना बकेवर के गांव पटियन के पास दो बाईकों की आमने-सामने भिड़त हो गई।जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों की पहचान समसपुर निवासी अनुज पुत्र रामावतार और बबलू उर्फ घिटरी पुत्र तुलसीराम के रूप में हुई। मुनीम सिंह ने बताया कि अनुज के भाई प्रदीप की छत से गिरकर मौत हो गई थी उनके घर पर आज शांतिपाठ का आयोजन था।