खगौल: दानापुर पुलिस ने भटके हुए नाबालिग को 1 घंटे में उसके परिजनों से मिलाया
दानापुर थाना क्षेत्र में गश्ती टीम की तत्परता से एक भटके हुए नाबालिग बच्चे को मात्र 01 घंटे में उसके परिजनों से मिलाया गया। गोला स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास रोते हुए मिले बच्चे को पुलिस थाना लाई और महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में सुरक्षित रखा। बच्चा अपने माता-पिता का नाम व पता नहीं बता सका,जिसके बाद पुलिस ने माइकिंग व अन्य माध्यमों से सूचना प्रसारित की।