शाहबाद: गिगियानी के रहने वाले युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला की गिगियानी निवासी एक युवक ने परिवार में विवाद हो जाने के कारण मंगलवार की सुबह ओवर ब्रिज से छलांग लगाकर ट्रेन से आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।