बांका: बाटेश्वरनगर व चकबंदी कार्यालय के बीच ऑटो और मैजिक वाहन की टक्कर, चार लोग जख्मी, एक रेफर
Banka, Banka | Apr 6, 2026 बटेश्वरनगर व चकबंदी कार्यालय के बीच ऑटो और मैजिक वाहन की टक्कर में चार लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद सभी जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे चिकित्सकों ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी पकरिया गांव के रौनक कुमार को प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है।