चंदौसी: चंदौसी कुढ फतेहगढ़ मार्ग पर अहलादपुर चंपू चमरपुरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोग घायल
थाना बनियाठेर क्षेत्र में बुधवार दोपहर चार बजे के करीब चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर अहलेदादपुर चम्मू उर्फ चमरपुरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। ई-रिक्शा चालक चंद्रभान निवासी रहौली अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में जा रहे थे।