मंझनपुर: पश्चिम शरीरा थाने के पैरोकार की इन्वर्टर प्लग लगाते समय हुई मौत, मंझनपुर में एएसपी अमिता सिंह ने दी जानकारी
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाने में तैनात पैरोकार की इन्वर्टर का प्लग लगाते समय करंट लग गया था। जिसको इलाज के लिए मंझनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी गई। परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए एएसपी अमिता सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी है।